stay at home if you want to avoid invisible corona
- फोटो : CITY DESK
अदृश्य कोरोना वायरस से बचना है तो एकमात्र तरीका सामाजिक दूरी ही है। लोग अपने घरों में रहे तभी उन्हें कोरोना वायरस से मुक्ति मिल सकती है। यह बातें सांसद केसरी देवी पटेल ने ममफोर्डगंज में गरीब, असहाय एवं निराश्रित लोगों को खाद्य सामग्री वितरण के दौरान कहीं।
सांसद ने इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों के बीच में खाद्य सामग्री का वितरण किया। उन्होंने कहा कि इस वैश्विक संकट में सभी एकजुटता का परिचय देते हुए सरकार एवं प्रशासन द्वारा बताएं नियमों का पालन कर विजय प्राप्त करेंगे। यह समय कठिन एवं चुनौतीपूर्ण है। उन्होंने लोगों से कि जो संपन्न है वह गरीब, मजदूर, निराश्रित लोगों की हर संभव मदद करें। खाद्य वितरण के दौरान पूर्व विधायक दीपक पटेल, पार्षद रतन दीक्षित , अरुण अग्रवाल, पवन श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, भूपेंद्र पांडेय, चंद्रिका पटेल, विजय पटेल आदि मौजूद रहे।