फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दरोगा पति का बयान दर्ज, अब कंचन के मोबाइल फोन से तलाशे जाएंगे सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमनगंज के पारस ग्रीन अपार्टमेंट में अधिवक्ता कंचन शर्मा की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दरोगा पति जितेंद्र सिंह का बयान दर्ज किया है। जितेंद्र ने पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को आवाज लगाई और दरवाजा खटखटाया पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दरवाजा तोड़कर वह अंदर पहुंचा तो कंचन का शव फंदे से लटका मिला। कमरे में पत्नी ने अपने आप ही फंदा लगाया था।
विज्ञापन

पुलिस पति के बयान के साथ कंचन के मोबाइल फोन से मिलने वाले डिजिटल साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले कंचन ने किन लोगों से बातचीत की, किससे चैट की। कॉल डिटेल, मैसेज, चैट और मोबाइल में मौजूद अन्य डिजिटल साक्ष्यों की जांच की जाएगी। पुलिस पति के बयान में बताए गए घटनाक्रम का घटनास्थल से मिले साक्ष्यों से मिलान करेगी।
पुलिस नामजद आरोपियों और मायके पक्ष के लोगों के बयान भी दर्ज करेगी। जांच में वैवाहिक विवाद, दहेज की मांग और घटना से पहले पति-पत्नी के बीच बातचीत से जुड़े पहलुओं को शामिल किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन



विवेचना प्रभावित न हो, इसलिए लाइन हाजिर
पुलिस अफसरों के मुताबिक दरोगा जितेंद्र सिंह को धूमनगंज थाने से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है, ताकि जांच प्रभावित न हो। डीसीपी सागर जैन ने बताया कि दोनों के बीच किस बात का विवाद चल रहा था, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें