फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

State University :   प्रयागराज मंडल के 132 केंद्रों में होंगी राज्य विवि की परीक्षाएं

Sun, 08 Jan 2023 11:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षा के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में 132 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2022-23 की विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 11 जनवरी से शुरू होने जा रहीं हैं। परीक्षा के लिए प्रयागराज, फतेहपुर, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ में 132 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा में राज्य विवि से संबद्ध 653 कॉलेजों के कुल 400614 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। 

विज्ञापन


परीक्षा के लिए प्रयागराज में सर्वाधिक 66 केंद्र बनाए गए हैं, जबकि प्रतापगढ़ में 34, फतेहपुर में 20 और कौशाम्बी में 12 केंद्र हैं। स्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा 11 जनवरी से नौ फरवरी तक आयोजित की जाएगी, जिसके लिए 343767 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 197125 छात्र और 146642 छात्राएं हैं।

 वहीं, 19 जनवरी से छह फरवरी तक होने वाली परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए 56847 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 23571 छात्र और 33276 छात्राएं शामिल हैं। प्रयागराज में परीक्षा के लिए 246973 परीक्षार्थी, प्रतापगढ़ में 82813, फतेहपुर में 40966 और कौशाम्बी में 29862 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।
विज्ञापन


नकल पर रोक के लिए इस बार सिर्फ बड़े कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। पिछली परीक्षाओं के मुकाबले इस बार केंद्रों की संख्या काफी कम है, ताकि मॉनीटरिंग ठीक से की जा सके। सत्र 2021-22 की स्नातक की वार्षिक परीक्षा में साढ़े तीन सौ से अधिक केंद्र बनाए गए थे, लेकिन उस परीक्षा में व्यापक पैमाने पर सामूहिक नकल के मामले सामने आए थे, सो इस बार विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़े महाविद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया है।

विज्ञापन

केंद्र निर्धारण के विरोध में धरने पर बैठे प्रबंधक
प्रयागराज। राज्य विवि की विषम सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए केंद्र निर्धारण में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कई महाविद्यालयों के प्रबंधक कचहरी चौराहे के पास कुलपति आवास के सामने रविवार को धरने पर बैठ गए हैं। प्रबंधकों का आरोप है कि कुछ महाविद्यालयों की छात्राओं को स्वकेंद्र की सुविधा दी गई है और कुछ कॉलेजों की छात्राओं के केंद्र 15-20 किमी दूर अन्य कॉलेजों में बना दिए गए हैं। 

प्रबंधकों मांग है कि सभी को स्वकेंद्र की सुविधा दी जाए या फिर सभी छात्राओं को दूसरे केंद्रों में भेजा जाए। प्रबंधकों ने यह आरोप भी लगाया है कि शासनादेश में छात्राओं के लिए स्वकेंद्र की व्यवस्था का उल्लंघन किया गया है। कॉलेज प्रबंधकों ने पूरी रात धरने पर बैठने और सोमवार सुबह नैनी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में धरना देने का निर्णय लिया। इस मौके पर ह्दय त्रिपाठी, आशीष दुबे, राजेंद्र, अमित यादव, नितिन, धर्मेंद्र, शुभम, राजकुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें