फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि: असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा सात दिसंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए सात दिसंबर को 13 विषयों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें अंग्रेजी, कृषि विज्ञान, दर्शनशास्त्र, प्रबंधन अध्ययन, भूगोल, फार्मेसी, मनोविज्ञान व व्यवहार विज्ञान, लोक प्रशासन, विधि, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी और संस्कृत विषय शामिल हैं। विश्वविद्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार परीक्षा दोपहर 12 बजे विश्वविद्यालय परिसर में होगी। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 30 नवंबर को शाम पांच बजे विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे। संबंधित विषयों के लिए परीक्षा का पाठ्यक्रम यूजीसी, सीएसआईआर, आईसीएआर नेट, कंप्यूटर विज्ञान व सूचना प्रौद्योगिकी के लिए एआईसीटीई व गेट और फार्मेसी के लिए फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया (पीसीआई) के निर्धारित एमफार्म पाठ्यक्रम के अनुसार होगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें