प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) विश्वविद्यालय की वार्षिक व विषम सेमेस्टर परीक्षाएं बृहस्पतिवार को तीन पालियों में प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर और प्रतापगढ़ के 179 केंद्रों पर हुईं। परीक्षा में 28,883 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 2,018 अनुपस्थित रहे। 12 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते पकड़े गए। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए विवि के उड़ाका दलों ने केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। वहीं, विवि परिसर में स्थापित हाईटेक नियंत्रण कक्ष से चारों जिलों के परीक्षा केंद्रों पर निगरानी की गई। संवाद