फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष बोले : संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले आरक्षण वर्गीकरण पर क्यों हैं चुप

Mon, 02 Sep 2024 04:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विश्वनात पाल ने कहा कि सरकार के लोग कह रहे हैं कि प्रदेश में आरक्षण वर्गीकरण की व्यवस्था लागू नहीं है, लेकिन उनके कहने पर बसपा या प्रदेश की जनता यह बात कैसे मान ले। अगर इसमें सच्चाई है तो प्रधानपंत्री जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर इस पर अधिकृत रूप से मुहर लगाई लगाएं और पूरी स्थिति स्पष्ट की जाए।
विज्ञापन
विश्वनाथ पाल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संविधान की प्रति लेकर घूमने वाले कांग्रेस और सपा के नेताओं ने एसटी-एसटी आरक्षण वर्गीकरण के मुद्दे पर चुप्पी क्यों साध रखी है। रविवार को फूलपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर रहिमापुर तिराहा के पास आयोजित सेक्टर बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने यह सवाल उठाया।

विज्ञापन


उन्होंने इस मुद्दे पर न केवल कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा, बल्कि एनडीए सरकार को भी घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार के लोग कह रहे हैं कि प्रदेश में आरक्षण वर्गीकरण की व्यवस्था लागू नहीं है, लेकिन उनके कहने पर बसपा या प्रदेश की जनता यह बात कैसे मान ले। अगर इसमें सच्चाई है तो प्रधानपंत्री जल्द ही सदन की बैठक बुलाकर इस पर अधिकृत रूप से मुहर लगाई लगाएं और पूरी स्थिति स्पष्ट की जाए।

उन्होंने कहा कि एनडीए प्रदेश सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लेती है और सदन बुलाकर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है तो इसका जवाब जनता और बसपा के वोटर फूलपुर विधानसभा के उपचुनाव में देंगे। उन्होंने उपचुनाव से पहले सेक्टर बूथ को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से जी-जान से जुट जाने का कहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि सेक्टर बूथ के साथ पार्टी मजबूत होगी और तभी भारी मतों से जीत हासिल होगी।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ, प्रयागराज, मिर्जापुर के मुख्य सेक्टर इंचार्ज अखिलेश अंबेडकर, प्रयागराज मंडल इंचार्ज अमरेंद्र बहादुर, राजू गौतम, आकाश राव गौतम, जगन्नाथ पाल, जिलाध्यक्ष पंकज गौतम, फूलपुर उपचुनाव के लिए बसपा प्रत्याशी शिवबरन पासी, जिला प्रभारी डॉ. एसपी सिद्धार्थ, जिला महासचिव प्रमोद पासी, जिला सचिव आकाश वर्मा ने भी प्रदेश अध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं के साथ उपचुनाव में जीत की रणनीति तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें