माघ मेला में तुलसी मार्ग पर समाजवादी चिंतन शिविर बृहस्पतिवार को शुरू हो गया। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रामकरण आर्य ने शिविर क ाउद्घाटन किया। इस मौके पर ‘पर्यावरण एवं समाजवाद’ विषय पर गोष्ठी हुई। इसमें मंत्री आर्य ने कहा कि गरीब की मदद ही सबसे बड़ा समाजवाद है।
जनतंत्र की ताकत जनता होती है और राजतंत्र की ताकत धर्म। देश की आवम की ताकत जनतंत्र है, जिसकी मदद से उसकी तकदीर बदली जा सकती है। कहा कि देश में 90 फीसदी लोग अब भी शोषित हैं, जिनमें समाजवाद की सबसे बड़ी जरूरत है। राज्यमंत्री अरुण कुमार सिंह एवं मीना तिवारी ने कहा कि गंगा को स्वच्छ करने की जिम्मेदारी सरकारों के साथ आम लोगों की भी है।
अध्यक्षता राम पूजन पटेल, अतिथियों का स्वागत शिविर संयोजक अवधेश यादव तथा धन्यवाद ज्ञापन सह संयोजक अनंत कुमार बहादुर ने किया। इसमें जिलाध्यक्ष कृष्ण मूर्ति सिंह यादव, हेमंत टुन्नू, मुस्ताक काजमी, रामदुलार यादव, राम लखन यादव, दान बहादुर मधुर, संदीप यादव, मनोज यादव, गुलाब कली आदिवासी, जिया लाल यादव आदि शामिल थे।