केंद्रीय विद्यालयों में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए आवेदन एक मार्च से शुरू हो गया। प्रवेश के जिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 मार्च को शाम चार बजे तक चलेगी। अभिभावक ऑनलाइन आवेदन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन की वेबसाइट https://kvsonlineadmission.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
केंद्रीय विद्यालय में पहली कक्षा में दाखिले केलिए संगठन की ओर से दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। संगठन की ओर से ग्यारहवीं कक्षा छोड़कर पहली कक्षा से ऊपर की कक्षाओं में प्रवेश सीट खाली होने की दशा में दिया जाएगा।
इसके लिए आवेदन दो अप्रैल प्रात: आठ बजे से नौ अप्रैल तक किया जा सकेगा। दाखिले के लिए आवेदन ऐप
kvsonlineadmission.in/apps/ से भी कर सकते हैं। ग्यारहवीं में दाखिले के लिए प्रवेश प्रक्रिया दसवीं के बोर्ड रिजल्ट घोषित होने के बाद शुरू होगी। ग्यारहवीं में प्रवेश को छोड़कर अन्य सभी कक्षाओं में प्रवेश की अंतिम तारीख 30 अप्रैल होगी।