इलाहाबाद। अमरनाथ यात्रा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विगत वर्ष की भांति इस बार भी आवेदन पत्र पंजाब नेशनल बैंक की चौक शाखा से मिल रहा है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अगस्त निर्धारित की गई है। शहर से पहला जत्था 27 जून को रवाना होगा। इस बार शहर से 2950 लोगों के लिए यात्रा की व्यवस्था की गई है। 2जुलाई से 29 अगस्त तक होने वाली अमर नाथ यात्रा के लिए दो रास्ते पहलगाम और कालपाल हैं। जिस रास्ते से यात्रा करनी हो उसे विकल्प के तौर पर चुनने की सुविधा है। एक दिन में 25 लोग ही यात्रा कर सकेंगे।
शाखा प्रबंधक जी के अग्रवाल के मुताबिक 50 रुपए के आवेदन पत्र को भरकर बैंक में जमा किया जाएगा। आवेदन पत्र के साथ मेडिकल रिपोर्ट भी जमा करना होगा। अब तक कालपाल रास्ते के लिए 78 एवं पहलगाम रास्ते के लिए 158 आवेदन पत्र आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त की यात्रा के लिए 25 अगस्त तक पंजीकरण किया जाएगा।
मौसम की दुश्वारियों से बचाव के बता रहे तरीके
प्रयागराज सेवा समिति के तत्वावधान में बाबा बर्फानी के दर्शन जाने वाले यात्रियों को मौसम की दुश्वारियों से बचाव के तरीके बताए एवं अमरनाथ की यात्रा कर चुके तीर्थयात्रियों द्वारा अनुभव साझा किए जा रहे हैं। समिति के सचिव तीर्थराज पांडेय के मुताबिक यात्रियों को पैदल चलने की सलाह दी गई है।