फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग : एसएससी सीजीएल टियर-एक की उत्तर कुंजी जारी, सात नवंबर तक दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

Thu, 05 Nov 2026 07:34 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 की टियर-एक परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट जारी कर दी है।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (सीजीएल)-2026 की टियर-एक परीक्षा की संभावित उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों की रिस्पांस शीट जारी कर दी है। अभ्यर्थी एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगइन करके अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। उत्तर कुंजी पर किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति होने पर सात नवंबर की रात नौ बजे तक ऑनलाइन चुनौती दर्ज कराई जा सकती है।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से जारी सूचना के अनुसार सीजीएल टियर-एक की परीक्षा का आयोजन 30 सितंबर से 28 अक्तूबर तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। अब अभ्यर्थियों के लिए प्रश्नपत्र और उनके दिए गए उत्तरों की रिस्पांस शीट उपलब्ध करा दी गई है। 

प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा

संभावित उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी सात नवंबर की रात नौ बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न या उत्तर को चुनौती देने के लिए 50 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। एसएससी ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन माध्यम के अलावा किसी अन्य तरीके से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें