फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : स्टॉफ नर्स ने चौकी इंचार्ज पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप, सीएम पोर्टल पर की शिकायत

Mon, 09 Dec 2024 12:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

तीन दिसंबर को कालोनी में कैमरे लगवाने को लेकर शिकायतकर्ता एसआरएन अस्पताल की स्टॉफ नर्स से पड़ोसी स्टाफ नर्स का विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी स्टाफ नर्स के कहने पर चौकी इंचार्ज विवेक राय ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उनके मुंह बोले बेटे को बेरहमी से पीटा और फिर शांति भंग में चालान कर रातभर थाने में बैठाए रखा।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसआरएन अस्पताल में तैनात स्टॉफ नर्स ने एसआरएन चौकी इंचार्ज समेत अस्पताल के दो अन्य कर्मचारियों पर मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजकर जांच और कार्रवाई की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


दरअसल, तीन दिसंबर को कालोनी में कैमरे लगवाने को लेकर शिकायतकर्ता एसआरएन अस्पताल की स्टॉफ नर्स से पड़ोसी स्टाफ नर्स का विवाद हुआ था। आरोप है कि आरोपी स्टाफ नर्स के कहने पर चौकी इंचार्ज विवेक राय ने अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर उनके मुंह बोले बेटे को बेरहमी से पीटा और फिर शांति भंग में चालान कर रातभर थाने में बैठाए रखा।

शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि कालोनी में विपक्षी स्टॉफ नर्स संगीता मौर्या भी रहती है। आरोप है कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए उसने कैमरा लगवाया है। इसके बाद तीन दिसंबर को उसने भी सुरक्षा के लिए कमरे के बाहर कैमरा लगवाया। आरोप है कि इस पर पड़ोसी नर्स ने विरोध जताया। इसके बाद संगीता मौर्य और सत्येंद्र यादव के कहने पर एसआरएन चौकी इंचार्ज विवेक राय ने उनके मुंहबोले बेटे अमित के पास फोन कर कैमरे निकलवाने को कहा।
विज्ञापन


आरोप है कि ऐसा नहीं करने पर उन्होंने उत्पीड़न किया। इस संबंध में एसआरएन चौकी इंचार्ज विवेक राय ने बताया कि तीन दिसंबर को दो स्टाफ नर्सों के बीच में सीसीटीवी कैमरा लगवाने को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों का 151 में चालान किया गया था। स्टाफ नर्स द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें