फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गलत चीज का सख्ती से विरोध करें महिलाएं

विज्ञापन
SSP Satyarth Anirudh Pankaj - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
गांधी अकादमिक संस्थान के कार्यक्रम में बोले एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध
विज्ञापन

प्रयागराज। महिलाओं को हर गलत चीज का सख्ती से विरोध करना चाहिए और गलत लोगों को सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए। यह बात एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने रविवार को गांधी अकादमिक संस्थान एवं लोक सेवक मंडल की ओर से आयोजित कार्यकम में कही।
‘महिलाओं की सुरक्षा में समाज की भूमिका’ विषय पर आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी ने कहा कि अश्लील गाने महिलाओं के प्रति नकारात्मक सोच पैदा करते हैं। ऐसे गानों का विरोध होना चाहिए। महिलाओं को पराधीनता की सोच से ऊपर उठना होगा। संस्थान के निदेशक ओम प्रकाश शुक्ल ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा के लिए समाज को भी आगे आना होगा। सिर्फ पुलिस के भरोसे महिलाओं की सुरक्षा संभव नहीं है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की अपर मुख्य स्थायी अधिवक्ता सुभाष राठी ने कहा कि महिलाओं को खुद को मजबूत बनाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए आर्य कन्या पीजी महिला कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रमा सिंह ने कहा कि महिलाओं को अब स्वयं अपनी लड़ाई लड़नी होगी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता एवं मार्शल आर्ट प्रशिक्षक रिनू यीशू एवं कराटे खिलाड़ी प्रीति द्विवेदी ने कार्यक्रम में मौजूद छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए प्रशिक्षित किया। रिनू यीशू ने कहा कि गांधी अकादमिक संस्थान में प्रत्येक रविवार चार घंटे प्रशिक्षण शिविर चलाया जाएगा। कार्यक्रम में मालती शर्मा, श्रीनारायण यादव, शिवांगी विश्वकर्मा, पल्ल्वी, रोशनी शुक्ला, माता प्रसाद, सचिन सिंह, अविनाश मौर्या, चंद्रकांत यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें