फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC Delhi Police Recruitment: एसएससी हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर करेगा भर्ती, आवेदन शुरू, ये है अंतिम तारीख

Tue, 30 Sep 2025 12:28 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार फार्म भरने में किसी तरह की त्रुटि हो गई है तो अभ्यर्थी 27 से 29 अक्तूबर के बीच संशोधन कर सकेंगे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के 509 पदों पर भर्ती करेगा। विज्ञापन जारी होने के साथ सोमवार से आवेदन शुरू हो गये। आवेदन की आखिरी तारीख 20 अक्तूबर है। फीस 21 अक्तूबर तक जमा होगी। वस्तुनिष्ठ आधारित परीक्षा दिसंबर व जनवरी में प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के अनुसार फार्म भरने में किसी तरह की त्रुटि हो गई है तो अभ्यर्थी 27 से 29 अक्तूबर के बीच संशोधन कर सकेंगे। चयन लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट एवं शारीरिक परीक्षण के आधार पर होगा। टाइपिंट टेस्ट 25 अंक का होगा।

वहीं, कम्प्यूटर (वस्तुनिष्ठ) आधारित परीक्षा में एक-एक अंक के 100 सवाल पूछे जाएंगे। इसमें 20-20 सवाल सामान्य ज्ञान एवं गणित तथा 25-25 प्रश्न बुद्धि परीक्षण व सामान्य अंग्रेजी के होंगे। 10 सवाल कम्प्यूटर ज्ञान पर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें