फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : स्टेनोग्राफर के 1170 पदों पर भर्ती करेगा एसएससी ग्रेड डी के 1021 और ग्रेड सी के 149 पद शामिल

Fri, 05 Jun 2026 02:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) स्टेनोग्राफर के 1170 पदों पर भर्ती करेगा। बृहस्पतिवार को जारी विवरण के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रेड डी व ग्रेड सी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) स्टेनोग्राफर के 1170 पदों पर भर्ती करेगा। बृहस्पतिवार को जारी विवरण के अनुसार विभिन्न केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों और कार्यालयों में ग्रेड डी व ग्रेड सी के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

विज्ञापन


इस प्रक्रिया में ग्रेड-डी के 1021 पद हैं। इनमें अनुसूचित जाति (एससी) के 133, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के 233, सामान्य वर्ग (यूआर) के 468, अनुसूचित जनजाति (एसटी) के 78 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 109 पद शामिल हैं।

विभागवार रिक्तियों में दूरसंचार विभाग में 103, कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में 118, इंटेलिजेंस ब्यूरो में 66 और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) में 249 पद प्रमुख हैं।
विज्ञापन


वहीं ग्रेड सी के 149 पदों में एससी के 20, ओबीसी के 24, सामान्य वर्ग के 91, एसटी के तीन और ईडब्ल्यूएस के 11 पद शामिल हैं। इनमें वित्त मंत्रालय के राजस्व विभाग में 39 और इंटेलिजेंस ब्यूरो में 46 पद निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें