फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमंग एप पर एसएससी भर्ती,रिजल्ट, परीक्षा की जानकारी 

विज्ञापन
विज्ञापन
उमंग एप पर एसएससी भर्ती, रिजल्ट, परीक्षा की जानकारी    0 सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एप के जरिए प्रतियोगी छात्र छात्राओं को दिया तोहफा             प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी ) की भर्ती, परीक्षाओं एवं परिणाम की जानकारी अब आयोग की वेबसाइट के साथ इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रोद्योगिकी मंत्रालय के उमंग एप पर मिलेगी। आयोग ने स्प्ष्ट किया है कि उमंग एप पर एसएससी की लेटेस्ट न्यूज़, परीक्षा के बारे में नोटिस, रिजल्ट, वार्षिक कैलेंडर, वैकेंसी आदि की जानकारी होगी।                                आयोग की ओर से जारी नोटिस में कह गया है कि उमंग एप पर एसएससी की नई जानकारी, परीक्षा से जुड़े नोटिस, परीक्षा परिणाम, वार्षिक कैलेंडर, भर्ती परीक्षाओं की डिटेल मिलेगी। एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर इस बारे में नोटिस भी जारी किया गया है। आयोग की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि उमंग एप के यूनिफाइड मोबाइल एप्लिकेशन फॉर न्यू-एज गवर्नेंस पर एसएससी की जुड़ी लेटेस्ट न्यूज, एग्जाम के नोटिस, एग्जाम के रिजल्ट, एग्जाम कैंलेडर और वैकेंसी की जानकारी मिलेगी।             कर्मचारी चयन आयोग ने अपने आधिकारिक नोटिस में कहा है कि जिन उम्मीदारों के पास एंड्रायड फोन हैं वो गूगल प्ले स्टोर और एप्पल फोन यूजर्स आईफोन स्टोर पर जाकर इस एप को अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं। उमंग एप के अलावा, एसएससी से जुड़े हर अपडेट जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर पहले की ही तरह उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें