फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: एमटीएस के पदों  पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Tue, 23 Apr 2019 01:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
SSC
विज्ञापन

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने केंद्र सरकार के कार्यालयों के लिए मल्टी टॉस्किंग स्टॉफ (एमटीएस) के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी कर दिया है। आयोग की ओर से 22 अप्रैल से ssc.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभ्यर्थी 29 मई की शाम पांच बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी एमटीएस के आवेदन के लिए परीक्षा शुल्क 31 मई शाम पांच बजे तक जमा कर सकते हैं। आयोग की ओर से आवेदकों के लिए 100 रुपये एवं आरक्षित वर्ग और महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है।

विज्ञापन



10 हजार से अधिक पदों पर होगी भर्ती
चपरासी, सफाईवाला, जमादार, जूनियर गेटेटनर ऑपरेटर, चौकीदार सहित केंद्र सरकार के कार्यालयों में एमटीएस के 10 हजार से अधिक पदों पर भर्ती होगी। फिलहाल आयोग की ओर से एमटीएस 2019 के लिए अलग से भर्तियों की संख्या घोषित नहीं की गई है।

दो चरणों में होगी परीक्षा
 आयोग की ओर से एमटीएस के पदों पर चयन दो चरण की परीक्षा और स्किल टेस्ट के बाद किया जाएगा। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा दो अगस्त से छह सितंबर 2019 के बीच होगी। दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 17 नवंबर से होगी। आयोग की ओर से पहले चरण की परीक्षा में चार सेक्शन होंगे, इसमें सामान्य अंग्रेजी, सामान्य जानकारी, तर्कशक्ति, आंकिक अभिरुचि और सामान्य ज्ञान से जुडे़ सवाल शामिल होंगे। एसएससी की ओर से सभी खंड 25-25 अंकों के होंगे। प्रश्नपत्र हल करने के लिए 90 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रश्नपत्र आब्जेक्टिव होगा।
विज्ञापन


आयोग की ओर से एमटीएस के पदों पर आवेदन के लिए दसवीं पास शैक्षिक योग्यता रखी गई है।
 एमटीएस के पदों पर आवेदन के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयोग ने आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट दी है।
विज्ञापन

एमटीएस के पदों के लिए 5200 से 20200 रुपये वेतनमान तय किया गया है।

महत्वपूर्ण तिथियां
0 एमटीएस के लिए नोटिफिकेशन- 22 अप्रैल 2019
0 आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई
0 एमटीएस के लिए शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 मई
0 एमटीएस की पहले चरण की परीक्षा दो अगस्त से छह सितंबर 2019 के बीच
0 दूसरे चरण की लिखित परीक्षा 17 नवंबर 2019

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें