फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी जेई आवेदन अपलोड करते समय बरतें सावधानी

Fri, 02 Oct 2020 07:08 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। एसएससी की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन करते समय अभ्यर्थी अपने फोटोग्राफ अपलोड करते समय दो महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखें।
विज्ञापन

अपलोड की जा रही फोटो परीक्षा अधिसूचना जारी होने की तिथि से तीन माह से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। साथ ही फोटो पर लिए जाने की तिथि अंकित होनी चाहिए। कर्मचारी चयन आयोग की ओर से यह सूचना उच्चतम न्यायालय के एक निर्देश के अनुपालन में जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें