फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी की निरस्त परीक्षाओं की नई तिथि तीन मई के बाद 

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएससी की निरस्त परीक्षाओं की नई तिथि तीन मई के बाद                    0  आयोग ने लॉक डाउन के दौरान निरस्त कर दी थी तीन परीक्षाएं    प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) लॉकडाउन के दौरान निरस्त की गई परीक्षाओं की और नई तिथियों की घोषणा तीन मई के बाद की जाएगी। आयोग के सूत्रों के अनुसार कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा के लिए हुई  विशेष बैठक में परीक्षा की नई तिथि के बारे में चर्चा की गई। बैठक में लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस अवधि में होने वाले सभी परीक्षाओं की तिथियों को रद्द करने का फैसला किया गया। नई तिथि की घोषणा लॉकडाउन की अवधि तीन मई को पूरी होने के बाद की जाएगी।  आयोग के सूत्रों का कहना है कि यह तय किया गया कि सभी परीक्षाओं, जिसके लिए परीक्षार्थियों को देश के अलग- अलग भागों की यात्रा करनी पड़ती है, की तिथियों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। कंबाइंड हायर सेकेंडरी  लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2019 टियर-1, जूनियर इंजीनियर (पेपर-1) परीक्षा 2019, स्टेनोग्राफर ग्रेड 'सी' एवं 'डी' परीक्षा, 2019 एवं कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल परीक्षा 2018 के लिए स्किल परीक्षा लॉकडाउन के दूसरे चरण तीन मई के बाद ली जाएंगी। आयोग की ओर से कहा गया है कि निरस्त परीक्षाओं की नई तिथियां आयोग एवं इसके क्षेत्रीय कायार्लयों की वेबसाइट पर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें