फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एसएससी ने घोषित किया संयुक्त स्नातक स्तर भर्ती परीक्षा का परिणाम

Sat, 07 Dec 2024 07:31 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

आयोग की ओर से नौ से 26 सितंबर के बीच कई चरण में परीक्षा आयोजित की गई थी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन पद्धति से मार्क्स दिए गए हैं। क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत, ओबीसी को 25 तथा अन्य सभी वर्ग के परीक्षार्थियों को न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य था।
विज्ञापन
SSC Exam Calendar 2025-26 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने संयुक्त स्नातक भर्ती परीक्षा टीयर-1 का परिणाम शुक्रवार को घोषित कर दिया। पद एवं श्रेणीवार कटऑफ भी जारी कर दिया गया है। टीयर-2 परीक्षा के लिए कुल 1,85,509 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। टीयर-2 की परीक्षा 18 से 20 जनवरी के बीच प्रस्तावित है।

विज्ञापन


आयोग की ओर से नौ से 26 सितंबर के बीच कई चरण में परीक्षा आयोजित की गई थी। ऐसे में नॉर्मलाइजेशन पद्धति से मार्क्स दिए गए हैं। क्वालीफाई करने के लिए सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को न्यूनतम 30 प्रतिशत, ओबीसी को 25 तथा अन्य सभी वर्ग के परीक्षार्थियों को न्यूनतम 20 प्रतिशत अंक हासिल करना अनिवार्य था।

आयोग की ओर से जारी परिणाम के अनुसार कनिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी के लिए 18436, सांख्यिकी सर्वेयर के लिए 2833 तथा अन्य पदों के लिए 165240 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। अलग-अलग कारणों से 146 परीक्षार्थियों के रिजल्ट रोक दिए गए हैं। टीयर-2 की परीक्षा 18 से 20 जनवरी के बीच प्रस्तावित है। टीयर-1 परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द जारी की जाएगी। इसके बाद इन पर आपत्तियां भी ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवक्ता एवं एलटी ग्रेड भर्ती के चयनितों को कॉलेजों का एलाटमेंट इसी महीने

सहायक अध्यापक एलटी ग्रेड भर्ती-2018 एवं 2020 (महिला-पुरुष) तथा प्रवक्ता भर्ती 2018 एवं 2022 (महिला-पुरुष) के चयनितों को इसी महीने नियुक्ति दी जाएगी। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय में इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से आयोजित परीक्षा के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों से कॉलेज एलाटमेंट को लेकर पांच-पांच विकल्प मांगे जाएंगे। फिर मेरिट के आधार पर संस्थान आवंटित किए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी अलग से दी जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें