प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) परीक्षा 2017 में पोस्टल असिस्टेंट और सार्टिंग असिस्टेंट के पद पर चयनितों को अपना विकल्प भरने के लिए 27 जनवरी तक का समय दिया है। आयोग की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2017 का परिणाम 20 दिसंबर 2019 को जारी किया गया था।