फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीजीएल-2018 टियर-2 में पहले दिन 17 फीसदी ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
SSC CGL tier 2 exam
विज्ञापन
एसएससी की ओर से मध्य क्षेत्र के सात शहरों में शुरू हुई परीक्षा
विज्ञापन

प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएल)-2018 टियर-2 परीक्षा मध्य क्षेत्र (यूपी-बिहार) के सात शहरों में शुरू हो गई। परीक्षा में पहले दिन दोनों पालियों में 83.62 फीसदी उपस्थिति रही। मध्य क्षेत्र के निदेशक राहुल सचान ने बताया कि परीक्षा में कहीं से भी कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं मिली, पूरी परीक्षा शांति पूर्वक हुई। परीक्षा में प्रयागराज में 84.32 फीसदी और भागलपुर में सबसे अधिक 86.87 फीसदी उपस्थिति रही।
विज्ञापन

रिजल्ट घोषित करने और नई भर्ती की मांग को लेकर धरना शुरू
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की ओर से लंबित टीजीटी-पीजीटी 2016 के परिणाम घोषित करने और नई शिक्षक भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर प्रतियोगियों ने चयन बोर्ड पर धरना प्रदर्शन शुरू किया। प्रतियोगी मोर्चा के वैनर तले विक्की खान एवं शेर सिंह के नेतृत्व में रिजल्ट जारी करने और नया विज्ञापन जारी करने की मांग को लेकर बुधवार से छात्रों ने महाआंदोलन शुरू किया। प्रतियोगियों ने इस संबंध में चयन बोर्ड अध्यक्ष से बात की। अध्यक्ष ने 30 अक्तूबर से पहले विज्ञापन जारी करने की बात कही। आंदोलन में कुलदीप, भोला, रजनीश, अरुण, अनिल, राजेन्द्र पाल, ओपी यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें