कर्मचारी चयन आयोग ( एसएससी) की वार्षिक परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव होना तय हो गया है। आयोग की मार्च, अप्रैल, मई औऱ जून महीने की परीक्षाओं के नहीं होने पर आगे की सभी परीक्षाओं के कार्यक्रम पर असर पड़ेगा। आयोग ने अप्रैल, मई की परीक्षाओं को स्थगित करते समय यह बताया भी था कि वार्षिक कलेंडर को दोबारा जारी किया जा सकता है।
मार्च, अप्रैल, मई औऱ जून की परीक्षाएं नहीं होने से पूरे वार्षिक कैलेंडर में संशोधन करना पड़ेगा। एसएससी की ओर से मार्च में सबसे पहले 16 से 27 मार्च के बीच चल रही ( सीएचएसएल) परीक्षा-2019 टियर-1 परीक्षा स्थगित की गई थी। सीएचएसएल टियर-1 नहीं होने से अब 28 जून को प्रस्तावित सीएसएसएल टियर-2 की परीक्षा स्थगित होना तय है।