कर्मचारी चयन आयोग ने चार भर्तियों की आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी है। इसके अंतर्गत कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल-2016 (सीएचएसएल) भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 11 नवंबर तक बढ़ा दी गई है।
मेंटिनेंस के लिए आयोग की वेबसाइट 10 से 13 नवंबर दिन में 12 बजे तक बंद रहेगी। इसलिए आयोग ने दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल भर्ती के लिए भी आवेदन की तिथि 21 अक्तूबर तक बढ़ा दी है। चालान से फीस 19 अक्तूबर तक जमा होगी। सेलेक्शन पदाें पर भर्ती के लिए भी 21 अक्तूबर तक आवेदन किया जा सकेगा तो जूनियर इंजीनियर भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ाकर तीन नवंबर कर दी गई है।