फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी: जेई के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Sat, 02 Feb 2019 01:01 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
ssc
विज्ञापन
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से जूनियर इंजीनियर (जेई) सिविल, मेकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन एक फरवरी को जारी कर दिया गया। इसी के साथ आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। आयोग की ओर से सीपीडब्यूडी, एमईएस के लिए सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल जूनियर इंजीनियर के पदों के लिए अपनी वेबसाइट पर ssc.nic.in पर विज्ञापन जारी कर दिया गया है। आवेदन की अंतिम तिथि 25 फरवरी तय की गई है। आयोग की ओर से पदों की संख्या अभी तय नहीं की गई है। एसएससी-जेई के लिए आवेदन करने वालों की शैक्षिक योग्यता सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल में तीन वर्षीय डिप्लोमा आवश्यक है।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
0 आवेदन के लिए वेबसाइट पर नोटिफिकेशन- एक फरवरी
0 आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि- एक फरवरी
0 आवेदन की अंतिम तिथि : 25 फरवरी
0 ऑनलाइन परीक्षा: (पेपर-1) 23 से 27 सितंबर के बीच
0 पेपर-2 की लिखित परीक्षा: 29 दिसंबर

आयोग की ओर से भर्ती के लिए पदों के नाम
0 सीपीडब्ल्यूडी के लिए जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल)
0 एमईएस के लिए जूनियर इंजीनियर (सिविल, इलेक्ट्रिकल, मेकेनिकल)
0 एमईएस के लिए जूनियर इंजीनियर (सिविल और इलेक्ट्रिकल) डिपार्टमेंट ऑफ पोस्ट और जूनियर इंजीनियर (सर्वेयिंग और कांट्रेक्ट)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें