फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एसएससी ने की कांस्टेबल भर्ती की घोषणा, नवंबर में विज्ञापन जारी होने के साथ लिए जाएंगे आवेदन

Sun, 28 Sep 2025 06:45 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत की जाएगी। इसके लिए नवंबर में विज्ञापन जारी के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पदों की घोषणा विज्ञापन के साथ की जाएगी।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने कांस्टेबल भर्ती की घोषणा की है। यह भर्ती वर्ष 2026 के अंतर्गत की जाएगी। इसके लिए नवंबर में विज्ञापन जारी के साथ आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। पदों की घोषणा विज्ञापन के साथ की जाएगी। आयोग ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) टियर-वन की परीक्षा कराने की भी घोषणा की है। यह परीक्षा अक्तूबर के चौथे सप्ताह में शुरू होगी। इसके बाद उपनिरीक्षक सीपीओ-2025, जेई और एमटीएस भर्ती की परीक्षाएं होंगी। इन परीक्षाओं की तिथियां जल्द घोषित की होंगी।

13.50 लाख ने दी सीजीएलई भर्ती परीक्षा

एसएससी की संयुक्त स्नातक स्तरीय (सीजीएलई) 2025 टियर-एक परीक्षा शुक्रवार को पूरी हो गई। इसके लिए देश से 28 लाख आवेदन पहुंचे थे। इनमें से 13.50 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा 15 दिनों में 45 पालियों में 126 शहरों के 255 केंद्रों पर हुई। तकनीकी व्यवधान या अन्य कारणों का हवाला देते हुए 18,920 अभ्यर्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने की मांग की थी। इनके दावों के सत्यापन के कई अभ्यर्थियों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया गया। आयोग अभ्यर्थियों से प्रश्नों एवं उत्तर पर आपत्तियां लेगा। आपत्तियां 15 अक्तूबर से लेने की उम्मीद है। 

एसएससी ने कई प्रश्नों के जवाब पर जताया संदेह

कर्मचारी चयन आयोग ने मैट्रिक, उच्चतर माध्यमिक और स्नातक एवं इससे ऊपर के स्तर की भर्ती परीक्षाओं की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। आयोग ने इस बार नई प्रक्रिया शुरू की है। विशेषज्ञों के सुझाव के बाद आयोग ने कई प्रश्नों एवं उनके जवाब को खुद ही चुनौती वाली श्रेणी में रखा है। अभ्यर्थी यदि इन प्रश्नों पर आपत्ति जताते हैं तो कोई शुल्क नहीं देना होगा। अभ्यर्थी इनके अलावा भी सवालों पर आपत्ति भेज सकते हैं। हालांकि, प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क देना होगा। आपत्ति 30 सितंबर शाम छह बजे तक भेजी जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें