फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SSC : एक पद पर 84 दावेदार - 2919 पदों के लिए 2.45 लाख युवाओं ने भरे फॉर्म

Sun, 02 Aug 2026 12:13 PM IST
विनोद सिंह पुष्पा कुमारी, प्रयागराज

सार

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती में इस बार भी अभ्यर्थियों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। एसएससी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में 2919 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
SSC - फोटो : ssc.gov.in.
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती में इस बार भी अभ्यर्थियों का जबरदस्त रुझान देखने को मिला है। एसएससी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और अधीनस्थ कार्यालयों में 2919 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे थे। इन पदों के लिए 245110 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। यानी, एक पद पर औसतन 84 अभ्यर्थियों के बीच मुकाबला होगा।

विज्ञापन


एसएससी की ओर से अप्रैल 2026 में सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 में 2919 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। सातवें वेतन आयोग के अनुरूप वेतन, नौकरी की स्थिरता, पदोन्नति की बेहतर संभावनाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे कारणों से एसएससी की भर्तियां युवाओं की पसंद बनी हुई है। यही वजह है कि सीमित पदों के लिए 2.45 लाख से अधिक आवेदन पहुंच गए।

भर्ती के जरिये 10वीं, 12वीं और स्नातक स्तर के अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के अनुसार विभिन्न विभागों में नियुक्ति का मौका मिलेगा। भर्ती प्रक्रिया में चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती देशभर के मंत्रालयों, स्वायत्त निकायों और संबद्ध सरकारी कार्यालयों में की जाएगी। संभावित है कि अगस्त 2026 में भर्ती परीक्षा पूरी कर दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन


इन पदों पर होगी भर्ती

भर्ती में लैबोरेटरी असिस्टेंट, जूनियर टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निकल ऑपरेटर, फार्मासिस्ट, स्टोर कीपर, लाइब्रेरी व सूचना सहायक, अपर डिवीजन क्लर्क (यूडीसी), डाटा एंट्री ऑपरेटर (डीईओ), रिसर्च असिस्टेंट, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, फील्ड असिस्टेंट, ऑफिस अटेंडेंट, गर्ल कैडेट इंस्ट्रक्टर, प्रूफ रीडर, प्रिंटिंग असिस्टेंट सहित कई तकनीकी पद शामिल हैं। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षिक योग्यता, आयु सीमा और चयन प्रक्रिया भी अलग निर्धारित की गई है।

एसएससी सिलेक्शन पोस्ट फेज-14 भर्ती के 2919 पदों के लिए 2.45 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। संभावना है कि अगस्त माह में परीक्षा कर दी जाएगी। - डॉ. आशीष श्रीवास्तव, निदेशक, एसएससी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें