फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएससी : स्टेनोग्राफर-2024 भर्ती में 2123 परीक्षार्थी सफल

Sat, 12 Jul 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की स्टेनोग्राफर-2024 की भर्ती परीक्षा में 2123 परीक्षार्थी सफल हुए हैं। एसएससी ने शुक्रवार को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी व डी भर्ती का परिणाम घोषित कर दिया है। ग्रेड सी में 215 और ग्रेड डी में 1908 अभ्यर्थी सफल हुए हैं। आयोग की ओर से पांच मार्च 2025 को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी परीक्षा 2024 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया था। उस दौरान 9345 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और 26610 उम्मीदवारों को स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा के लिए पास किया था। स्टेनोग्राफर ग्रेड सी के पद के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में 6728 और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के लिए स्टेनोग्राफी कौशल परीक्षा में 18646 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें