प्रयागराज। जार्जटाउन थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर से सामान चोरी कर बक्से में रखे कपड़ों में आग लगा दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सोहबतियाबाग निवासी मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर में कई महीने से सामान चोरी हो रहा था। आरोप है कि उन्हाेंने इसकी शिकायत थाने में भी की थी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। पांच जून को चोरों ने एक बार उनके घर का ताला तोड़कर पंखा, टुल्लू और पीतल के बर्तन समेत अन्य सामान चोरी कर लिया। साथ ही बक्से में रखे कपड़ों में आग लगाकर फरार हो गए। परिवार व पड़ोसियों की मदद से फायर ब्रिगेड को घटना की सूचना देकर आग पर काबू पाया गया था।