ओपीडी बंद होने से परेशान हुए मरीज।
- फोटो : अमर उजाला।
एसआरएन अस्पताल में बुधवार को ओपीडी बंद होने के कारण मरीज काफी परेशान हुए। जौनपुर, मिर्जापुर, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, फतेहपुर, भदोही आदि जनपदों से बड़ी संख्या में मरीज रोजाना अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते हैं। बुधवार को पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एडीएम सिटी के आश्वासन पर दोपहर एक बजे जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल को आंशिक रूप से स्थगित किया।