फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज की सृष्टि को महिलाओं में दूसरा स्थान

विज्ञापन
Srishti Kushwaha got second rank in asst professor recruitment - फोटो : CITY DESK
विज्ञापन
असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी की भर्ती परीक्षा में हुआ चयन
विज्ञापन

प्रयागराज। उच्च शिक्षा सेवा आयोग की ओर से जारी असिस्टेंट प्रोफेसर हिन्दी की भर्ती परीक्षा के अंतिम चयन परिणाम की मेरिट में प्रयागराज की सृष्टि कुशवाहा को सातवां और महिलाओं में दूसरा स्थान हासिल हुआ। आयोग ने सोमवार को असिस्टेंट प्रोफेसर हिंदी के 166 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था।
विज्ञापन

सृष्टि कुशवाहा सुलेमसराय की रहने वाली हैं और वर्तमान में रामकिशोर शर्मा के साथ शोध कार्य कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता स्वर्गीय देवी वसुंधरा, पिता संत दिवाकर और बहन मीनाक्षी कुशवाहा को दिया है। उनका मानना है कि निरंतर अध्ययन, लक्ष्य के प्रति एक निष्ठा भाव और सकारात्मक सोच ने यह सफलता दिलाई है। सृष्टि ने अपने दूसरे प्रयास में सफलता अर्जित की। इससे पहले वह ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज में शिक्षण कार्य भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें