प्रयागराज। समाजवादी पार्टी की बांदा जिला अध्यक्ष अर्चना सिंह पटेल ने 47वें जन्मदिन पर मरणोपरांत किडनी दान का संकल्प लिया। पूर्व शिक्षिका अर्चना मंगलवार को अंगदान करने कैंट जनरल हॉस्पिटल पहुंचीं। जहां पूरी प्रक्रिया प्रदेश के नोडल सेंटर लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के माध्यम से हुई। उन्होंने इस कदम को पति की अंतिम इच्छा और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिन को समर्पित किया।