फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दारागंज कछार तक पहुंचा गंगा का पानी, लोग जान जोखिम डालकर ले रहे सेल्फी

Thu, 03 Jul 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
बाढ़ का खतरा...गंगा यमुना के जलस्तर में वृद्धिके कारण बाढ़ के पानी में डूबादारागंज का - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
प्रयागराज। गंगा-यमुना का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। यही वजह है कि गंगा का पानी दारागंज के कछार तक पहुंच गया है। वहीं लोग अपनी जान जोखिम में डालकर दशाश्वमेध घाट पर सेल्फी ले रहे हैं। ऐसे में किसी भी समय बड़ी घटना हो सकती है।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश से गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ रहा है। हालांकि पिछले दो दिन से नदियों की रफ्तार धीमी है। जहां मंगलवार को फाफामऊ और नैनी की तरफ गंगा और यमुना में एक-एक सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई हुई थी। बुधवार को सुबह आठ बजे तक फाफामऊ की तरफ गंगा का जलस्तर पांच सेंटीमीटर, जबकि नैनी की तरफ यमुना का जलस्तर 12 सेंटीमीटर कम हुई है। छतनाग की ओर चार सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। इधर, दारागंज के कछार तक नदियों का पानी पहुंच चुका है। बुधवार को दारागंज में लोगों की बड़ी लापरवाही देखने को मिली। दशाश्वमेध घाट पर बाढ़ के बीच लोग सेल्फी रहे थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें