फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत वर्षा के समान है नैनो यूरिया का छिड़काव : कुदेशिया

Sun, 13 Apr 2025 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन
फूलपुर। फसलों पर नैनो यूरिया प्लस और नैनो डीएपी तरल का छिड़काव अमृत वर्षा से कम नहीं है। यह किसानों के लिए जहां विशेष लाभकारी साबित हो रही है। वहीं पर्यावरण मित्र की अहम भूमिका भी निभा रहा है।
विज्ञापन

यह बातें देवनहरी गांव में प्रगतिशील किसान देवराज उपाध्याय के केले की फसल पर निशुल्क नैनो यूरिया का छिड़काव करते हुए किसान चौपाल कार्यक्रम में मुख्य अतिथि इफको के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक संजय कुरदेशिया ने कहीं। उन्होंने कहा कि किसान नैनो यूरिया प्लस और डीएपी तरल का प्रयोग कर अपनी कृषि आय में बढ़ोतरी कर सकते हैं।
इस दौरान इफको के सुरक्षा अधिकारी गोरख सिंह सेंगर, इफको अधिकारी संघ के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, महामंत्री स्वयं प्रकाश एवं कार्डेट के राजेश सिंह ने नैनो यूरिया तरल प्लस और नैनो डीएपी तरल को बेहतर बताया। मौके पर नागेंद्र उपाध्याय, सुभाष विश्वकर्मा, श्रीकांत त्रिपाठी, भोले पाल, विपिन उपाध्याय, विनय कुमार, शुभम, गुलाबचंद, लक्ष्मीकांत दुबे और लालू तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें