फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : खेल प्रतिभाओं को यूपी बोर्ड में मिलेगा बोनस अंक, शासन को भेजा गया संशोधित प्रस्ताव

Thu, 14 May 2026 07:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी विद्यार्थियों को अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश और देश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी विद्यार्थियों को अब यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में बोनस अंक दिए जाएंगे। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षा परिषद ने संशोधित प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव लागू होने के बाद राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम में अतिरिक्त अंक का लाभ मिलेगा।

विज्ञापन


प्रस्ताव के अनुसार बोनस अंक केवल उन्हीं परीक्षार्थियों को दिए जाएंगे, जिन्होंने हाईस्कूल अथवा इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित होने से पहले अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय अथवा राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर प्रथम, द्वितीय या तृतीय स्थान प्राप्त किया हो। संबंधित प्रमाण पत्र परीक्षा वर्ष की 31 जनवरी तक प्राप्त होना अनिवार्य होगा। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा।

हाईस्कूल परीक्षा में दिए जाने वाले बोनस अंक अंक पत्र एवं प्रमाण पत्र में अलग से प्रदर्शित किए जाएंगे, जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में यह अंक कुल प्राप्तांकों में जोड़े जाएंगे। यदि कोई परीक्षार्थी अनुत्तीर्ण होता है तो बोनस अंक अधिकतम दो विषयों में ग्रेस मार्क के रूप में जोड़े जाएंगे। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह का कहना है कि एक प्रमाण पत्र पर केवल एक बार बोनस अंक दिया जाएगा। यदि किसी विद्यार्थी के पास एक से अधिक प्रमाण पत्र होंगे तो अधिकतम अंक दिलाने वाला प्रमाण पत्र ही मान्य माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोनस अंक केवल एसजीएफआई, एनसीसी और स्काउट-गाइड्स द्वारा आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों को ही दिए जाएंगे। कक्षा नौ और 11 में प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थियों को अगले वर्ष क्रमशः हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए विद्यार्थियों को जनवरी माह के अंत तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में आवेदन करना होगा।

खिलाड़ियों को इस प्रकार मिलेंगे बोनस अंक

हाईस्कूल, इंटरमीडिएट में बोनस अंक

राज्य स्तर - 5 - 5 अंक

राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर

7 अंक - 7 अंक

राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त

10 अंक - 10 अंक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने पर

15 अंक- 15 अंक

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त

20 अंक - 20 अंक

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें