फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: रेरा गांव के मिनी स्टेडियम में शुरू हुआ खेलकूद

विज्ञापन
जसरा के रेरा गांव में मिनी स्टेडियम को संचालित करने के लिए उद्घाटन करते विधायक डॉक्टर वाचस्पति
विज्ञापन
जसरा के रेरा गांव में मिनी स्टेडियम का संचालन विधायक डॉ. वाचस्पति ने फीता काटकर किया। उन्होंने कहा कि मिनी स्टेडियम प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करता है और खिलाड़ियों की प्रतिभाएं निखरती हैं। स्टेडियम में कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, गोला फेंक, जैवलिन, डिस्कस थ्रो, दौड़, लंबी- ऊंची कूद और कुश्ती जैसे खेल के अभ्यास के साथ संबंधित सारी सुविधाएं मौजूद हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला के पांच अप्रैल के अंक में प्रकाशित शीर्षक देख-रेख के अभाव में रेरा का मिनी स्टेडियम बदहाल पर जिम्मेदार अधिकारियों ने संज्ञान लिया। उप जिलाधिकारी बारा संदीप तिवारी ने कहा कि खेल खेलने से न केवल हमारे शरीर को सक्रिय रूप से कार्य करने में मदद मिलती है, बल्कि बीमारियों से लड़ने में मदद भी मिलती है।
इस दौरान प्रयाग संगम सेवा संस्थान के अध्यक्ष सुधांशु मिश्रा ने स्टेडियम के कोनों पर पक्षियों के पीने के लिए पात्र में पानी रखा। इस मौके पर अपना दल के प्रदेश सचिव फूलचंद पटेल, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी देवांशिका सिंह, जगत नारायण शुक्ला, विजय कुमार निषाद, नीरज केसरवानी, शिवम मिश्रा मौजूद रहे। संवाद

जसरा के रेरा गांव में मिनी स्टेडियम को संचालित करने के लिए उद्घाटन करते विधायक डॉक्टर वाचस्पति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें