प्रतियोगिता के लिए चयनित फुटबॉल खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला।
हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मार्च में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश U-15 राज्य फुटबॉल लीग में भाग लेने के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की U-15 टीम प्रतिभाग करेगी। गत 22 और 24 मार्च को प्रयागराज के विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में आयोजित हुए चयन ट्रायल्स में कुल 37 फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 23 फुटबॉल खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया गया है, जबकि चार खिलाड़ियों का नाम रिजर्व में रखा गया है।
चयनित खिलाड़ियों को 29 मार्च को सायकाल चार बजे नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के राजरूपपुर स्थित कार्यालय में अपने अपने मूल जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड के साथ फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें गोलकीपर - निशांत मिश्रा, देवांश वर्मा, दिव्यांश सिंह, डिफेंडर - उत्कर्ष गुप्ता, संवयक यादव, आदित्य सिंह, कुमार अंश, वीर पाल, अनिकेत मौर्या, श्लोक सिंह, युवराज, मिडफील्डर - अयान अहमद, अक्षत त्रिपाठी, मो. अर्श, शुभंकर पांडेय, अन्नत त्रिपाठी, अलबाश जलाल, आत्रेय त्रिपाठी, फॉरवर्ड - प्रिंस, अभी कुमार, श्रवण कुमार, दीपांश सिंह, कृष बहादुर शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों के नाम रिजर्व में रखे गए हैं उसमें अंश कुमार पटेल, आयुष विश्वकर्मा, इमरान, राहुल हैं। यह जानकारी एकेडमी के मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने दी।