फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sport News : प्रशिक्षण के लिए 23 फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन, ट्रायल में 37 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

Thu, 27 Mar 2025 11:25 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मार्च में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश U-15 राज्य फुटबॉल लीग में भाग लेने के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की U-15 टीम प्रतिभाग करेगी। 
विज्ञापन
प्रतियोगिता के लिए चयनित फुटबॉल खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की ओर से मार्च में आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश U-15 राज्य फुटबॉल लीग में भाग लेने के लिए नॉर्दन फुटबॉल अकादमी की U-15 टीम प्रतिभाग करेगी। गत 22 और 24 मार्च को प्रयागराज के विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल झलवा में आयोजित हुए चयन ट्रायल्स में कुल 37 फुटबॉल खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें से 23 फुटबॉल खिलाड़ियों को उनके खेल प्रदर्शन के आधार पर प्रशिक्षण शिविर के लिए चयनित किया गया है, जबकि चार खिलाड़ियों का नाम रिजर्व में रखा गया है। 

विज्ञापन


चयनित खिलाड़ियों को 29 मार्च को सायकाल चार बजे नॉर्दन फुटबॉल अकादमी के राजरूपपुर स्थित कार्यालय में अपने अपने मूल जन्म तिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड  के साथ फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष को रिपोर्ट करने को कहा गया है। जिन खिलाड़ियों का चयन किया गया है उसमें गोलकीपर  - निशांत मिश्रा, देवांश वर्मा, दिव्यांश सिंह, डिफेंडर - उत्कर्ष गुप्ता, संवयक यादव, आदित्य सिंह, कुमार अंश, वीर पाल, अनिकेत मौर्या, श्लोक सिंह, युवराज, मिडफील्डर - अयान अहमद, अक्षत त्रिपाठी, मो. अर्श, शुभंकर पांडेय, अन्नत त्रिपाठी, अलबाश जलाल, आत्रेय त्रिपाठी, फॉरवर्ड - प्रिंस, अभी कुमार, श्रवण कुमार, दीपांश सिंह, कृष बहादुर शामिल हैं। जिन खिलाड़ियों के नाम रिजर्व में रखे गए हैं उसमें अंश कुमार पटेल, आयुष विश्वकर्मा, इमरान, राहुल हैं। यह जानकारी एकेडमी के मुख्य फुटबॉल प्रशिक्षक इंद्रनील घोष ने दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें