फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवक्ता स्क्रीनिंग परीक्षा भी स्थगित

Wed, 07 Feb 2018 11:48 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने फरवरी में प्रस्तावित प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2017 भी स्थगित कर दी है। माना जा रहा है कि यह निर्णय भी सीबीआई जांच के मद्देनजर लिया गया है। मंगलवार को ही अयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा और अपर निजी सचिव (कंप्यूटर ज्ञान) परीक्षा को स्थगित कर दिया था।
विज्ञापन


आयोग की ओर से 14 दिसंबर 2017 को भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी किया गया था, लेकिन कैलेंडर की पहली परीक्षा ही प्रस्तावित तिथि पर नहीं कराई जा सकेगी। आयोग के कैलेंडर में प्रवक्ता राजकीय इंटर कॉलेज (स्क्रीनिंग) परीक्षा 25 फरवरी को प्रस्तावित थी लेकिन बुधवार को आयोग में हुई बैठक में इस परीक्षा को स्थगित करने का निर्णय लिया गया। सचिव की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं कि परीक्षा अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गई है।

एक परीक्षा के टलने और दो परीक्षाओं के स्थगित होने के बाद अब 11 मार्च को प्रस्तावित सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (स्क्रीनिंग) परीक्षा-2014 पर भी संकट मंडरा रहा है। सूत्रों का कहना है कि सीबीआई जांच लंबी चली तो अन्य परीक्षाओं की प्रस्तावित तिथि पर भी असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें