फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj News: दीपावली और भाई दूज पर खपा दी खराब मिठाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानदारों ने दीपावली तथा भाई दूज के मौके पर खराब एवं फंगस लगी मिठाई ही खपा दी। लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग में शिकायत करने के साथ सोशल मीडिया पर यह सच्चाई साझा की है। खास यह कि इस तरह की मिठाई खपाने वालों में प्रतिष्ठत दुकानें भी शामिल हैं।
विज्ञापन

एसके यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है कि सिविल लाइंस स्थित एक प्रतिष्ठित दुकान की अशोक नगर, कर्नलगंज में भी शाखा है। उन्होंने इन दुकानों से मिठाई ली। इसमें छेने की मिठाई भी थी।
दीपावली की पूजा के बाद जब उन्होंने मिठाई खाई तो खट्टा एवं बासी होने का स्वाद आया। हालांकि उन्होंने यह भी लिखा है कि सिविल लाइंस स्थित मुख्य दुकान से भी उन्होंने कई बार मिठाई ली है लेकिन वहां कभी इस तरह की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन

एसके यादव के अनुसार उनके मित्र अनिल रंजन भौमिक की भी यही शिकायत रही। उन्होंने घटतौली की बात भी पोस्ट की है। एसके यादव के इस पोस्ट पर कई अन्य लोगों ने भी कमेंट किए हैं। साथ में जिम्मेदार विभाग खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अफसरों की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों ने कई अन्य प्रतिष्ठित दुकानों पर भी फंगस लगी मिठाई की बिक्री की बात लिखी है। साथ ही शहरियों को इसके प्रति आगाह किया है।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए हैं 56 संदिग्ध नमूने
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन को भी दीप पर्व पर खाद्य पदार्थों में मिलावट की आशंका थी। इसे लेकर शिकायतें भी आई थीं। इसके बाद विभाग की ओर से पूरे जिले में अभियान चलाकर अलग-अलग बाजरों से खाद्य पदार्थों के 56 संदिग्ध नमूने एकत्र किए गए। रंगीन कचरी समेत कई खाद्य पदार्थ सीज भी किए गए। सभी नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। हालांकि, इनकी रिपोर्ट आने में कम से कम चार से पांच महीने लगने की बात कही जा रही है। ऐसे में जांच में खाद्य पदार्थों के खराब होने की पुष्टि होने तक इनकी बिक्री हो चुकी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें