मछली मंडी में कार गिरने के बाद जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला।
मुट्ठीगंज थाना अंतर्गत गऊघाट पर एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर 10 फीट नीचे ढलान पर स्थित मछली मंडी में घुस गई। इससे हड़कंप मच गया। लोगों ने जमकर हंगामा मचाया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि चालक को मिर्गी आने के कारण हादसा हुआ है। कार में चालक सहित तीन महिलाएं सवार थीं। हालांकि किसी जनहानि की सूचना नहीं है। सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।