फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : वापी से दानापुर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, दोनों ओर से प्रयागराज छिवकी स्टेशन पर रहेगा ठहराव

Thu, 13 Jun 2024 12:06 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

वापी से गाड़ी नंबर 09063 की रवानगी रात दस बजे होगी। वहां से वलसाड, नवसारी, भेस्तान, उधना, कीम, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नगदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना और मानिकपुर रुकते हुए ट्रेन अगली रात 12:15 बजे छिवकी पहुंचेगी।
विज्ञापन
ट्रेन( सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया( एक्स)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेेलवे ने गुजरात के वापी से दानापुर के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसका संचालन 14 जून को वापी से शुरू होगा। 13 जुलाई तक ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और शनिवार को चलेगी। रेलवे ने समय सारिणी जारी कर दी है। ट्रेन प्रयागराज छिवकी के रास्ते संचालित होगी। यहां दोनों ओर से ट्रेन का ठहराव भी रहेगा।

वापी से गाड़ी नंबर 09063 की रवानगी रात दस बजे होगी। वहां से वलसाड, नवसारी, भेस्तान, उधना, कीम, भरूच, वडोदरा, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नगदा, उज्जैन, संत हिरदाराम नगर, बीना, दमोह, कटनी, मैहर, सतना और मानिकपुर रुकते हुए ट्रेन अगली रात 12:15 बजे छिवकी पहुंचेगी। पांच मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन पंडित दीन दयाल उपाध्याय, बक्सर, आरा रुकते हुए सुबह आठ बजे दानापुर पहुंच जाएगी।

इसी तरह दानापुर से इसका संचालन प्रत्येक बृहस्पतिवार, रविवार एवं सोमवार सुबह 11 बजे होगा। प्रयागराज छिवकी में इसका आगमन-प्रस्थान शाम 5:30-5:35 बजे होगा। वापसी में ट्रेन भेस्तान तक ही जाएगी। वहां ट्रेन रात 11:30 बजे पहुंचेगी। 20 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के 14, सामान्य श्रेणी के चार एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें