प्रयागराज से हजरत निजामुद्दीन (दिल्ली) के लिए 15 मार्च से 28 जून तक हर रविवार और बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलेगी। वापसी में ट्रेन 16 मार्च से 29 जून तक हर सोमवार और बृहस्पतिवार को संचालित होगी। ट्रेन वाया शंकरगढ़, मानिकपुर, चित्रकूट, बांदा, झांसी, आगरा, मथुरा के रास्ते चलेगी।
प्रयागराज से गाड़ी (04123) की रवानगी दोपहर 3:25 बजे होगी। रात 12:50-12:55 बजे ट्रेन झांसी, सुबह 6:20-6:25 बजे आगरा कैंट, 7:50-7:55 बजे मथुरा जंक्शन एवं 11:35 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। इसी तरह हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 3:45 बजे चलकर शाम 6:05-6:10 बजे मथुरा, 7:05-7:10 बजे आगरा कैंट, रात 12:05-12:10 बजे झांसी एवं सुबह 9:10 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 21 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर के आठ, सामान्य श्रेणी के नौ, एसी थ्री एवं एसी फर्स्ट कम टू का एक-एक एवं दो कोच एसएलआर श्रेणी के रहेंगे। ट्रेन का दोनों तरफ से शंकरगढ़, डभौरा, मानिकपुर, चित्रकूट, अतर्रा, बांदा, महोबा, कुलपहाड़, हरपालपुर, मऊरानीपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, धौलपुर, आगरा कैंट, मथुरा, कोसीकलां स्टेशन पर ठहराव रहेगा।