जोधपुर से राजगीर के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
प्रयागराज। भगत की कोठी (जोधपुर) से राजगीर के लिए इलाहाबाद जंक्शन के रास्ते रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का एलान किया है। इसका संचालन भगत की कोठी से बुधवार 30 अक्तूबर को एवं राजगीर से सोमवार चार नवंबर को होगा। भगत की कोठी से स्पेशल ट्रेन रात 9.20 बजे चलकर अगले दिन शाम 05.00-05.05 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं सुबह पांच बजे राजगीर पहुंच जाएगी। वापसी में राजगीर से स्पेशल ट्रेन सुबह दस बजे चलकर रात 8.40-08.45 बजे इलाहाबाद जंक्शन एवं अगले दिन 3.45 बजे भगत की कोठी पहुंच जाएगी।