फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahakumbh : श्रीगंगानगर और धनबाद के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, एनसीआर रेलने ने जारी की समय सारिणी

Wed, 12 Feb 2025 06:45 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा झारखंड के धनबाद और राजस्थान के श्रीगंगानगर से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल का शेड्यूल जारी किया है। इन दोनों महाकुंभ स्पेशल का संचालन धनबाद से टूंडला और श्रीगंगानगर से बरौनी के बीच होगा।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर उमड़ी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ के मौके पर रेलवे द्वारा झारखंड के धनबाद और राजस्थान के श्रीगंगानगर से प्रयागराज के लिए महाकुंभ स्पेशल का शेड्यूल जारी किया है। इन दोनों महाकुंभ स्पेशल का संचालन धनबाद से टूंडला और श्रीगंगानगर से बरौनी के बीच होगा।

धनबाद से 03637 की रवानगी शनिवार 15 फरवरी की दोपहर 12140 बजे होगी। ट्रेन रात 11.35-11.40 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं सुबह 9.00 बजे टूंडला पहुंच जाएगी। टूंडला से 03638 की रवागनी रविवार 16 फरवरी शाम 4.00 बजे प्रस्थान कर रात 1.00-1.05 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं अगले दिन दोपहर 12.40 बजे धनबाद पहुंच जाएगी। इसी तरह राजस्थान के श्रीगंगानगर से 04723 की रवानगी 15 फरवरी की दोपहर 3.35 बजे होगी।

विज्ञापन


हनुमानगढ़, चुरू, जयपुर, आगरा फोर्ट के रास्ते ट्रेन अगले दिन शाम 7.05-7.10 बजे प्रयागराज जंक्शन एवं मंगलवार सुबह 9.00 बजे बरौनी पहुंच जाएगी। बरैनी से 04724 का संचालन सोमवार 17 फरवरी की रात 11.00 बजे होगा। प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन सुबह 11.15-11.20 बजे एवं अगले दिन दोपहर 2.30 बजे श्रीगंगानगर पहुंच जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें