फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway : पुणे और मुंबई के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, पूर्वोत्तर रेलवे ने जारी की समय सारिणी

Thu, 19 Dec 2024 06:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

प्रयागराज छिवकी से मानिकपुर, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव के रास्तेे ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पुणे पहुंच जाएगी। इसी तरह 01455 पुणे से 08, 16, 24 जनवरी, 06, 08 एवं 21 फरवरी, 2025 की सुबह 10.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात दस बजे मऊ पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे ने पुणे और मुंबई के लिए कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेनों की समय सारिणी रेलवे प्रशासन ने जारी कर दी है। दोनों ही ट्रेनों का संचालन पूर्वोत्तर रेलवे करेगा। मऊ से 01456 का संचालन पुणे के लिए 09, 17, 25 जनवरी, 07, 09, एवं 22 फरवरी, 2025 की रात 11.50 बजे होगा। ट्रेन आजमगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर होते हुए अगले दिन सुबह 9.20 बजे प्रयागराज छिवकी आएगी। यहां से मानिकपुर, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, मनमाड, कोपरगांव के रास्तेे ट्रेन अगले दिन दोपहर 3.45 बजे पुणे पहुंच जाएगी। इसी तरह 01455 पुणे से 08, 16, 24 जनवरी, 06, 08 एवं 21 फरवरी, 2025 की सुबह 10.10 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात दस बजे मऊ पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


इसी तरह मऊ से वाया प्रयागराज छिवकी के रास्ते मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनल के लिए 01034 कुंभ स्पेशल 10, 18, 23, 26 जनवरी, 06, 23 एवं 27 फरवरी की रात 11.50 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन सुबह 9.20 बजे प्रयागराज छिवकी एवं अगले दिन 2.30 बजे मुंबई पहुंच जाएगी। वापसी में मुंबई से 01033 की रवानगी 09, 17, 22, 25 जनवरी, 05, 22 एवं 26 फरवरी की सुबह 11.30 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11.30 बजे प्रयागराज छिवकी एवं रात दस बजे मऊ पहुंचेगी।
 

विज्ञापन

महाकुंभ में दिल्ली के लिए चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें

महाकुंभ के दौरान रेलवे ने सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए दो सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन ने दोनों स्पेशल ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी है। सुबेेदारगंज से 02417 की रवानगी प्रत्येक शुक्रवार एवं शनिवार 03 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी। यहां से ट्रेन रात 9.35 बजे रवाना होकर, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, अलीगढ़ रुकते हुए अगले दिन सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

वापसी में दिल्ली से 02418 की रवानगी प्रत्येक शनिवार एवं रविवार 04 जनवरी से 01 मार्च 25 तक सुबह 9.30 बजे होगी। ट्रेन यहां शाम 7.40 बजे पहुंच जाएगी। इसी तरह सूबेदारगंज से दूसरी स्पेशल 04145 का संचालन 02 जनवरी से 27 फरवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार की रात 9.35 बजे होगा। स्पेशल ट्रेन सुबह 8.55 बजे दिल्ली पहुचेंगी। वापसी में दिल्ली से 04146 का संचालन 03 जनवरी से 28 फरवरी 25 तक प्रत्येक शुक्रवार सुबह 9.30 बजे होगा। शाम 7.40 बजे ट्रेन सूबेदारगंज स्टेशन पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें