फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : गोरखपुर होकर अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, एक से 10 मार्च तक रामबाग से होगा संचालन

Thu, 26 Feb 2026 02:24 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

होली पर प्रयागराज से गोरखपुर होकर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रयागराज रामबाग से स्पेशल ट्रेन का संचालन एक से 10 मार्च तक होगा। वापसी में अयोध्या से वाया गोरखपुर होकर इस ट्रेन का संचालन दो से 11 मार्च तक होगा।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होली पर प्रयागराज से गोरखपुर होकर अयोध्या के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी। प्रयागराज रामबाग से स्पेशल ट्रेन का संचालन एक से 10 मार्च तक होगा। वापसी में अयोध्या से वाया गोरखपुर होकर इस ट्रेन का संचालन दो से 11 मार्च तक होगा।

विज्ञापन


रामबाग से स्पेशल ट्रेन (05140) की रवागनी शाम 6:05 बजे होगी। ज्ञानपुर रोड, माधोसिंह, बनारस, वाराणसी सिटी, सारनाथ, औड़िहार, दुल्लहपुर, मऊ, बेल्थरा रोड, सलेमपुर, भटनी, देवरिया सदर, चौरीचौरा रुकते हुए ट्रेन रात 1:50-2:00 बजे गोरखपुर पहुंचेंगी। वहां से खलीलाबाद, बस्ती, वभनान, मनकापुर, कटरा और अयोध्या धाम रुकते हुए ट्रेन सुबह 5:35 बजे अयोध्या कैंट पहुंच जाएगी।

इसी तरह अयोध्या कैंट से 05139 इसकी रवानगी सुबह 8:35 बजे होगी। ट्रेन दोपहर 12:00-12:10 बजे गोरखपुर, शाम 5:30-5:35 बजे बनारस एवं शाम 7:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 15 कोच की इस ट्रेन में स्लीपर एवं सामान्य श्रेणी के पांच-पांच, एसी थ्री के दो, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें