फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj : जंक्शन के यार्ड में पटरी से उतरा स्पेशल प्रयागराज का कोच, कालिंदी समेत कई ट्रेनें हुईं लेट

Sat, 27 Sep 2025 06:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

जंक्शन में शुक्रवार की दोपहर यार्ड में वॉशिंग लाइन के निकट स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद जंक्शन पर हडकंप मच गया।
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन पर ट्रेन पटरी से उतरी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जंक्शन में शुक्रवार की दोपहर यार्ड में वॉशिंग लाइन के निकट स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस शंटिंग के दौरान पटरी से उतर गई। ट्रेन के पटरी से उतरने के बाद जंक्शन पर हडकंप मच गया। डीआरएम रजनीश अग्रवाल समेत तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। गनीमत रही कि हादसे की वजह से मेन लाइन पर असर नहीं पड़ा। इस दौरान ट्रेनों का आवागमन जारी रहा। वॉशिंग लाइन में खड़ी होने की वजह से कालिंदी एक्सप्रेस समय से रवाना नहीं हो सकी। इसके बाद रात में स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस भी तकरीबन दो घंटा विलंबित हो गई।

विज्ञापन


स्पेशल प्रयागराज एक्सप्रेस रात 9:35 बजे रवाना की जानी थी। इसके पूर्व साफ-सफाई के लिए दोपहर में उसे वाॅशिंग लाइन ले जाया जा रहा था। इसी दौरान दोपहर 2:20 बजे तेज आवाज के साथ एक बोगी का पहिया पटरी से उतर गया और ट्रेन दो भागों में बंट गई। जानकारी मिलने के बाद जंक्शन पर मौजूद तमाम अफसर मौके पर पहुंच गए। डीआरएम प्रयागराज को भी सूचना दी गई।

इसके बाद पटरी से उतरे कोच को वापस चढ़ाने का काम शुरू हुआ। दो घंटे बाद ही पटरी से उतरे कोच को वापस चढ़ाया जा सका। इस दौरान कालिंदी एक्सप्रेस वॉशिंग लाइन पर ही खड़ी रही। दोपहर 3:50 की जगह उसे शाम 6:45 बजे जंक्शन से रवाना किया जा सका। इस वजह से कालिंदी एक्सप्रेस के यात्री परेशान हुए। वहीं स्पेशल प्रयागराज को भी रात 9:35 की जगह 11:35 बजे चलाए जाने की उद्घोषणा जंक्शन पर होती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें