फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य विवि : विज्ञान के परीक्षार्थियों की कॉपियों पर विशेष नजर, डिबार किए जा चुके हैं 9849 छात्र

Thu, 25 Aug 2022 11:38 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा डिबार किए गए 9849 परीक्षार्थियों में से 8573 बीएससी तृतीय वर्ष के हैं। वहीं, बीए के 1075 और सबसे कम बीकॉम के 201 परीक्षार्थी डिबार किए गए हैं।
विज्ञापन
Prayagraj News : राज्य विश्वविद्यालय। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय में स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा में सामूहिक नकल में डिबार किए गए परीक्षार्थियों में 87 फीसदी परीक्षार्थी विज्ञान के हैं। आंकड़े चौंकाने वाले हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन अब स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कॉपियों के मूल्यांकन में विज्ञान के छात्रों की कॉपियों पर विशेष नजर रख रहा है।

विज्ञापन



स्नातक तृतीय वर्ष की परीक्षा डिबार किए गए 9849 परीक्षार्थियों में से 8573 बीएससी तृतीय वर्ष के हैं। वहीं, बीए के 1075 और सबसे कम बीकॉम के 201 परीक्षार्थी डिबार किए गए हैं। राज्य विवि में इन दिनों बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कॉपियों का मूल्यांकन चल रहा है। प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के मूल्यांकन में विज्ञान के छात्रों की कॉपियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।


सूत्रों के अनुसार मूल्यांकन के दौरान जब सामूहिक नकल पकड़ी गई तो देखा गया कि एक कमरे में बैठे लगभग सभी परीक्षार्थियों की कॉपियों में एक जैसी गलती थी और कॉपियों में पूरे के पूरे उत्तर एक-दूसरे से मेल खा रहे थे। जिन केंद्र में तृतीय वर्ष की परीक्षाएं हुईं, उन्हीं केंद्रों में स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं भी आयोजित की गईं।
विज्ञापन



उड़ाका दलों की रिपोर्ट पर अलग से मूल्यांकन
स्नातक तृतीय वर्ष की तरह अब स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए उड़ाका दलों और कंट्रोल रूम की रिपोर्ट को आधार बनाया गया है। सूत्रों का कहना है कि प्रथम एवं द्वितीय वर्ष की परीक्षा में भी ज्यादातर विज्ञान के परीक्षार्थियों के शामिल होने के आरोप हैं। इन परीक्षार्थियों की कॉपियों का अलग से मूल्यांकन कराया जा रहा है। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन चिह्नित कॉलेजों के खिलाफ भी कार्रवाई करेगा।


सम सेमेस्टर की परीक्षा में पकड़े गए 29 नकलची
प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भइया) राज्य विश्वविद्यालय की सत्र 2021-22 की सेम सेमेस्टर की परीक्षाएं भी चल रहीं हैं। बुधवार को उड़का दलों के औचक निरीक्षण के दौरान 29 परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़े गए। प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ के 141 केंद्रों में दो पालियों में हुई परीक्षा में 48218 परीक्षार्थी शामिल हुए और 357 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें