फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में चला विशेष अतिक्रमण अभियान

Fri, 21 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
सफार्ई करते समाजवादी नेता - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के संयुक्त दस्ते ने बृहस्पतिवार को सिविल लाइंस में अतिक्रमण के खिलाफ औचक कार्रवाई की। बिना पूर्व सूचना के हुई कार्रवाई से पटरी दुकानदारों में हड़कंप मच गया। संयुक्त दस्ते के पहुंचते ही दुकानदार गिरते-पड़ते सामान लेकर भागे। इस बीच डेढ़ दर्जन गुमटी-ठेले ध्वस्त करने के साथ एक ट्रक सामान जब्त किया गया।
विज्ञापन

एडीएम सिटी पुनीत शुक्ल, सीओ सिविल लाइंस आलोक मिश्र एवं नगर निगम के प्रभारी अधिकारी अतिक्रमण एसएल यादव के नेतृत्व में दस्ते ने महात्मा गांधी मार्ग एवं कूपर रोड पर कार्रवाई की। लाव-लश्कर के साथ दस्ते के पहुंचते ही दुकानदार जैसे-तैसे सामान समेट कर भागने लगे। इस बीच चाट, डोसा, चाउमीन आदि बेचने वालों का काफी सामान खराब भी हो गया। दस्ते ने रोड पटरी पर कब्जा कर लगी ज्यादातर गुमटी, ठेले ध्वस्त कर दिए। श्री यादव ने बताया कि गुमटी, ठेलों के साथ सड़क पर खड़े होने वाले वाहन जाम के साथ भीड़ बढ़ने का बढ़ा कारण है। अगले एक-दो दिन में ट्रैफिक पुलिस के साथ वाहनों के खिलाफ भी अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें