फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में पीएम को काला झंडा दिखाने वालों को सम्मानित करेगी सपा

Sun, 01 Mar 2020 12:48 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
prayagraj news - फोटो : prayagraj
विज्ञापन
सहायक उपकरण वितरण समारोह में प्रधानमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले युवाओं को सपा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष सै.इफ्तेखार हुसैन का कहना था कि पार्टी से जुड़े नौजवान बेरोजगारी, दिल्ली दंगा, सीएए, एनपीआर, एनआरसी, लोक सेवा आयोग, सरकारी विभागों को लखनऊ स्थानांतरित करने जैसे मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री से मिलकर ज्ञापन देना चाहते थे लेकिन उन्हें रोक दिया गया।
विज्ञापन


साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई की। तब युवकों ने अपनी काली जैकेट उतारकर लहरा दी। उनका कहना था कि नौजवानों की आवाज दबाई नहीं जा सकती। इफ्तेखार ने नौजवानों को सम्मानित किए जाने की घोषणा की।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाने वाले युवकों की रिहाई की भी मांग की। नेताओं ने आईजी से वार्ता की। निर्वतमान जिलाध्यक्ष कृष्णमूर्ति यादव, अधिवक्ता रविंद्र यादव, राकेश यादव, रोहित यादव, नाटे चौधरी, सै.मो.अस्करी आदि ने दारागंज थाने पर भी डेरा डाल रखा था। नेताआें का कहना था कि लोकतंत्र में सभी को अपना विरोध दर्ज कराने का अधिकार है। उन्होंने युवाओं की पिटाई की भी निंदा की। उन्होंने जल्द रिहाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें